SHARE:

युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर का सोमवार होगा भव्य स्वागत, राहतगढ़ से निकलेगी वाहन रैली

दोपहर 12 बजे राहतगढ़ से होगी रैली की शुरुआत, दोपहर 2 बजे मोतीनगर तिराहे पर होगा अभिनंदन; शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राठौर बंगले पहुंचेगी रैली

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव एवं भूपेंद्र सिंह सहित जिले के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

सागर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सोमवार को सागर जिले में भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 12 बजे राहतगढ़ से प्रारंभ होगी और विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों के बाद दोपहर 2 बजे सागर के मोतीनगर तिराहे पहुंचेगी। यहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राठौर बंगले पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।

इस भव्य स्वागत रैली में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, विधायक इंजी. प्रदीप लारिया, वीरेंद्र सिंह, बृजबिहारी पटेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा जिला कार्यालय में बनी रैली की रणनीति

स्वागत रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, विधायक इंजी. प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में रैली की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही स्वागत स्थलों, रैली मार्ग, यातायात व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

युवा मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण ताकत : शैलेंद्र जैन

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण एवं ऊर्जावान इकाई है। युवा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जनसेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। जसवंत राठौर को जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह स्वागत रैली संगठन की एकजुटता और युवाशक्ति का परिचायक बनेगी। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।

विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता हैं। नए नेतृत्व में युवा मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्साह और अनुशासन के साथ रैली में शामिल होने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण को सदैव महत्व दिया जाता है। नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत संपूर्ण भाजपा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका व्यापक संगठनात्मक आधार और समर्पित कार्यकर्ता हैं। युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर का स्वागत जिले के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह एवं गौरव का अवसर है। आयोजन की भव्यता कार्यकर्ताओं के उत्साह, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता से प्रदर्शित होगी।

इन मार्गों से निकलेगी स्वागत रैली

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाहन रैली दोपहर 12 बजे राहतगढ़ से प्रारंभ होकर सीहोरा एवं भापेल सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए सागर पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे मोतीनगर तिराहे पर स्वागत कार्यक्रम होगा। इसके बाद रैली चमेली चौक, श्रीराम चौक, सराफा तिराहा, कोतवाली, तीन बत्ती, कटरा मस्जिद, राधा तिराहा, भगवानगंज एवं शनि मंदिर होते हुए कबूला पुल से राठौर बंगले पहुंचेगी। रैली मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार एवं सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें