दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी हुए शामिल

SHARE:

रामलीला मैदान से उठी यह आवाज देश के कोने-कोने तक पहुंचेगी……सुरेन्द्र चौधरी

सागर / देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान एवं मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी शामिल हुए। उन्होंने नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित अपने प्रभार वाले प्रदेश महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ महारैली में सहभागिता कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आत्मीय मुलाकात की तथा विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। महारैली में देशभर से पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।श्री चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान और स्वतंत्रता का आधार है। मतदान का अधिकार जनता की सबसे बड़ी ताकत है और इस अधिकार की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, संविधान की मूल भावना और जनता के मताधिकार को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कहा कि देशहित,संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के इस संघर्ष में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है। दिल्ली के रामलीला मैदान से उठी यह आवाज देश के कोने-कोने तक पहुंचेगी और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें