सुरखी विधानसभा क्षेत्र को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

SHARE:

सुरखी विधानसभा क्षेत्र को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
अनवरत चलता रहेगा सुरखी में विकास का पहिया: गोविंद सिंह राजपूत

सागर दिनांक 05 जनवरी 2023: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पहली ही मुलाकात में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास हेतु सुरखी के नगरीय क्षेत्र राहतगढ़, बिलहरा एवं सुरखी में करोड़ों रूपये की राशि स्वीकृत कराई है जिसमें नगरीय क्षेत्र राहतगढ़ किले के समीप पार्क निर्माण हेतु राशि 40 लाख, राहतगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर बनेनीघाट में सौंदर्यकरण हेतु अतिरिक्त राशि 93 लाख स्वीकृत की गई है वहीं बिलहरा नगर में तालाब निर्माण, सौंदर्यकरण एवं घाट निर्माण हेतु राशि 51 लाख, बिलहरा नगर में पार्क निर्माण हेतु राशि 31 लाख एवं सुरखी में पार्क निर्माण हेतु 24 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पिछले कार्यकाल में करोड़ों के विकास कार्य किये गये जिनसे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव भी अब शहरों जैसे सुविधायुक्त हो चुके हैं। भाजपा का संकल्प है कि हर गांव कस्बे को सर्वसुविधायुक्त बनाना है। जिसको लेकर लगातार प्रयास जारी है। यह तो शुरूआत है अभी तो सुरखी में विकास की नई इवारत लिखी जायेगी। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़, जैसीनगर, सीहोरा, बिलहरा, सुरखी में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क, बस स्टैण्ड हमारे विकास की कहानी बयां कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें