महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा क्रमांक 10


महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा क्रमांक 10
आज पारसनाथ और चंद्र प्रभु भगवान के जन्म और तप कल्याण के उपलक्ष में जैन मिलन की वीरांगनाओ द्वारा सिद्ध चक्र विधान में द्रव्य सामग्री अर्पित की गई। इसी के साथ मिलन की वीरांगनाओ द्वारा विधान भी किया गया। वीरांगनाओ और अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन के द्वारा भगवान जी का पालना तैयार किया गया।
शाम के समय मंदिर जी में पालना झूलाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसके पश्चात हमारे क्षेत्रीय अध्यक्ष अति वीर अरुण जी चंदेरिया, राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी, एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ रोग डॉ अशोक जी सिंघई, डॉ राजुल जी सिंघई द्वारा जैन मिलन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन किया गया।
तत्पश्चात मिलन की वीरांगनाओं द्वारा सामूहिक रूप से आरती की गई।
हमारे इस कार्यक्रम में हमारी राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन,शाखा संरक्षिका वीरांगना किरण जैन, अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन,कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन ,उपाध्यक्ष वीरांगना शालिनी जैन, प्रचार मंत्री वीरांगना ज्योति जैन ,सह सचिव वीरांगना रेनू जैन, वीरांगना मोना जैन आदि शामिल रहीं
क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया जी एवं डॉक्टर अशोक सिंघई जी ने हमारे कार्यक्रम में शामिल होकर हमारे कार्यक्रम का मान बढ़ाया।

Leave a Comment

Read More