
नगर गढ़ाकोटा में घर घर श्री राम मंदिर निमंत्रण पत्र वितरण शुभारंभ
गढ़ाकोटा श्रीराम साहू जिला सागर
भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अयोध्या धाम के भव्य आयोजन के पूजित अक्षत पीले चावल और निमंत्रण पत्रिका एवम मंदिर की तस्वीर को नगर गढ़ाकोटा के घर घर पहुंचने का अभियान का शुभारंभ युवा समाजसेवी रामभक्त अभिषेक भार्गव ने किया । गढ़ाकोटा के बिंदी तिराहा पर देवी माता मंदिर से प्रारंभ शोभा यात्रा में संस्कृत विद्यालय के बटुक,रामधुन मंडली, केंकरा ग्राम की प्रसिद्ध रामायण मंडली और सैकड़ों सनातनी राम भक्तो के साथ सभी घर घर निमंत्रण देने निकले। एवम सभी से निवेदन किया की आगामी 22 जनवरी को हर घर अयोध्या बनाना है और घर घर दीपोत्सव मनाना है। साथ में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधी दिनेश लहरिया, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व अध्यक्ष भरत चौरसिया, और महिला मंडल से श्रीमती रजनी गुप्ता और अन्य महिलाए ,अन्य वार्ड के मेंबर, नगर के गणमान्य नागरिक सहभागी रहे।











