
बढ़ती ठंड के चलते अनु श्री शैलेंद्र जैन ने किए कंबल वितरित विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यस्था कर लोगो को खिलाई खिचड़ी
सागर। सोहम नारी चेतना समिति की संस्थापक श्रीमति अनुश्री शैलेंद्र जैन ने शीतलहर के कारण भीषण ठंड को देखते हुए मंगलवार रात्री सागर में विभिन्न स्थानों पर असहाय, निराश्रित जनों को ठंड से बचाव हेतु कंबल, खिचड़ी वितरित की। जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराई एवं अलाव जलवाया। श्रीमती अनुश्री जैन ने पहलवान बब्बा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद बस स्टैंड,जिला अस्पताल, धर्मश्री के साथ विभिन्न स्थानों पर कंबल, खिचड़ी, जलाऊ लकड़ी वितरित की। इस दौरान श्रीमती जैन ने विधायक श्री शैलेंद्र जैन के माध्यम से जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि भीषण ठंड को देखते हुए जगह-जगह अलाव की व्यवस्था बढ़ाई जाए। रैन बसेरा में ठंड से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था की जाएं व बस स्टैंड रेल्वे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर रह रहे निराश्रित जनों को रैन बसेरा मैं विस्थापित किया जाए। इस दौरान सुश्री मेधा दुबे, अमित बैशाखिया प्रासुक जैन श्रीकांत जैन उपस्थित रहें।











