
आगजनी से पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,कलेक्टर से तत्काल आर्थिक सहायता हेतु किया आग्रह
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भोपाल से लौटकर सीधे रामपुरा वार्ड पहुंचकर विगत दिनों हुई आगजनी की घटना में हताहत भाई जी परिवार से भेंट की ओर घटना स्थल का मुआयना किया उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता अशोक भाई जी बूथ अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र भाई जी के निवास पर दो दिन पूर्व आग लगने की घटना में उनकी होनहार नातिन एंजिल जैन को खो दिया था ।आज निवास पर पहुंचकर पुण्य आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की,उन्होंने घटना में गंभीर रूप से घायल श्रीमती अमृता जैन,अर्हम जैन का कुशलक्षेम जाना
घटना में हुए नुकसान के लिए जिलाधीश दीपक आर्य से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता के संबंध में आग्रह किया इस दौरान वरिष्ठ समाज सेवी रघु ठाकुर,रामेश्वर नामदेव,अमित बैसाखिया,श्रीकांत जैन,सुरेंद्र भाईजी,विनोद तिवारी उपस्थित थे।











