
पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक
प्रतिमा स्थल पर की साफ सफाई
सागर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर भाजपा पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं पं.दीनदयाल चौराहा पर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा व आस पास के स्थल पर बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की। भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा से सूखी हुई माला निकालकर प्रतिमा को पानी से पूरी तरह साफ कर दुग्धाभिषेक किया व स्वच्छ सूती वस्त्र से प्रतिमा का प्रछाल व माल्यार्पण किया वहीं प्रतिमा के आस के क्षेत्र में फैली पॉलिथीन गुटका पाउच बेकार डिस्पोजल आदि को उठाकर डस्टबिन डाला वही पूरे क्षेत्र को झाड़ू लगाकर पानी से धोया। कार्यक्रम के दौरान जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करने प्रतिमा पर पहुंचे थे परंतु प्रतिमा की स्थिति देख मन में अत्यंत पीड़ा हुई जिसके बाद सभी पदाधिकारी गणों के साथ प्रतिमा की साफ सफाई की।
जिला महामंत्री पं.श्याम तिवारी ने कहा की पं.दीनदयाल उपाध्याय हम सभी के प्रेरणा पुंज हैं आज बलिदान दिवस पर प्रतिमा की साफ सफाई की जिसे हम आगे भी जारी रखेंगे।
मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा,मनीष चौबे ने प्रशासन से नगर में स्थापित महपुरुषो की सभी प्रतिमाओं को नियमित साफ सफाई हेतु विशेष रूप ध्यान देने का आग्रह किया हैं। सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया वही आसपास का क्षेत्र पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नारों से गुंजायमान हुआ! इस दौरान जिला महामंत्री श्याम तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन मंडल अध्यक्ष द्वय रितेश मिश्रा मनीष चौबे एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन,नीलेश जैन,राकेश लारिया,जावेद खान अमित खान मनीष भारद्वाज उपस्थित रहें।
श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी











