सागर पुलिस अधीक्षक जिला सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन एवं एसडीओपी देवरी के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब मादक पदार्थ का विकय एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान

जिला सागर में  पुलिस अधीक्षक  जिला सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन एवं  एसडीओपी  देवरी के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सटट्ा, शराब मादक पदार्थ का विकय एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक 10.02.24 को थाना प्रभारी श्री संधीर चौधरी को जरिये मुखविर सूचना मिली कि बरकोटी एवं गुरूचोपडा में कुछ लोगो द्वारा सट्टा पर्ची लेख की जा रही है तथा गांधी चौक गौरझामर में जिला बदर आरोपी गोपाल साहू घूम रहा है जो सूचना की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी गौरझामर द्वारा तत्काल दो टीम का गठन करते हुये। मौके पर दबिश दिलाई गई, जिसमें ग्राम बरकोटी में उदयभान पिता बाबूलाल लोधी उम्र 54 साल निवासी बरकोटी सटटा पर्ची लेख करते हुये मिलने पर आरोपी के कब्जे से सटटा पर्ची राड पेन व नगदी 275 रू. एवं ग्राम गुरूचोपडा में बखत सिंह पिता अनंत सिंह दांगी उम्र 65 साल निवासी बिजौरा पर्ची लेख करते हुये मिलने पर आरोपी के कब्जे से सटटा पर्ची राड पेन व नगदी 245 रू. जप्त किये गये जाकर दोनो आरोपी उदयभान लोधी एवं बखंत सिंह दांगी के विरूद्ध थाना गौरझामर में अपराध धारा 4क सट्टा एक्ट के कायम कर विवेचना में लिये गये एवं गांधी चौक गौरझामर में जिला बदर आरोपी गोपाल पिता इमरत साहू निवासी गांधी चौक गौरझामर घूमते हुये पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 188 मादवि 14 म.प्र. राज्य सूरक्षा अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरझामर संधीर चौधरी एवं सउनि. प्रेमनारायण शुक्ला, प्रआर 906 अशोक, प्रआर 960 सुधीर, प्रआर 951 अनिल, प्रआर 597 उमाकांत, प्रआर. 1595 माखन, आर. 1532 नरसिंह, आर. 531 लक्ष्मी प्रसाद, आर. 208 प्रमोद, सैनिक 302 विजय की अहम भूमिका रही है।

Leave a Comment

Read More