
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने प्रवास के दौरान दीवाल लेखन कर किया जनसंपर्क घर घर पहुंचकर दिए मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक
गांव गांव बूथ बूथ हुआ मोदी मय नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता जन मानस आतुर हैं:– गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष
सागर। भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया बीना विधानसभा की मंडी बामोरा मंडल में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पहुंचे प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः काल श्री सोरठिया ने देव उदय गौशाला पहुंचकर गौ शाला का अवलोकन किया व सेवा की तत्पश्चात अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री रूप सिंह चौधरी जी के निवास पर अल्पाहार किया एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगमी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की हजरिया महादेव मंदिर में पूजन अर्चना की तत्पश्चात श्री सिरोठिया ने दीवाल लेखन कर ग्राम संपर्क के अंतर्गत सघन जनसंपर्क किया व केंद्र सरकार की उपलब्धियों से उल्लेखित पत्रक भेंट किए जनसंपर्क के दौरान ग्राम वासियों ने जगह जगह श्री सिरोठिया का भव्य स्वागत किया इस दौरान श्री सिरोठिया पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट की व कुशल क्षेम जाना कार्यक्रम के समापन अवसर पर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा की गांव चलो अभियान लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए सार्थक साबित होगा सागर जिले में गांव चलो अभियान प्रभावी रूप से संपन्न हुआ कार्यक्रम के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता गणों गांव गांव बूथ बूथ में 24 घंटे का प्रवास किया जिसके सार्थक परिणाम हमें प्राप्त हो रहें हैं इस अभियान के माध्यम गांव गांव मोदी मय हो चुके हैं प्रवास कार्यक्रम के दौरान हमें देखने को आम जन मानस में चुनाव को लेकर काफी उत्साह हैं और वह भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर मान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में असंभव कार्य संभव हो रहे है आम जन के सभी सपने सच हो रहे हैं मान. प्रधानमंत्री मान.मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित हैं भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा हैं।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।











