
बीएमसी में ब्लड बैंक निर्माण कार्य की सारी कार्यवाही पूर्ण,बहुत जल्द होगा निर्माण कार्य प्रारंभ।
बीएमसी सागर में बनेगा बुंदेलखंड का सर्वाधिक क्षमता का आधुनिक ब्लड बैंक: शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर। मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर आयुक्त पंकज जैन से मुलाकात कर सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से लंबित पड़े ब्लड बैंक निर्माण को शुरू करने को लेकर चर्चा की जिस पर उन्होंने विधायक जैन को बताया कि विगत दिनों संपन्न हुई विभाग की निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक में ब्लड बैंक शुरू करने के लिए पीआईयू को निर्देशित कर दिया गया है इसके लिए विधायक जैन ने बीएमसी के डीन डा आर एस वर्मा से चर्चा कर अविलंब इसका कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बताया कि हम सागर में बुंदेलखंड का सबसे अधिक क्षमता लगभग 10000 यूनिट प्रति वर्ष का आधुनिक ब्लड बैंक बनाने जा रहे हैं जिसमे आधुनिक उपकरण होंगे जिसके माध्यम से हमे मरीज को जो कंपोनेंट देना है हम ब्लड से सिर्फ उसी कंपोनेंट को लेंगे बाकी कंपोनेंट ब्लड में वापस चला जाएगा अभी तक हम सारा ब्लड निकलकर ब्लड सेपरेशन यूनिट से सभी कंपोनेंट को अलग अलग करते हैं,इसके अलावा ब्लड संक्रमण से होने वाले रोगों के लिए भी हम ब्लड बैंक में नेक टेस्टिंग के माध्यम से मरीज को ब्लड इन्फेक्शन के चांस न्यूनतम होंगे।
इसके निर्माण से ब्लड के स्टोरेज के लिए एक और ब्लड बैंक हमारे पास होगा।उल्लेखनीय हैं कि अभी हमारे पास जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक संचालित है और उसकी क्षमता सीमित है इस कारण से अनेकों संस्थाएं और नागरिक जो रक्तदान करना चाहते हैं परंतु क्षमता के अभाव मे नही कर पाते हैं











