थाना मोतीनगर जिला सागर की कार्यवाही 13 वारंटी किए गए गिरफ्तार

???????? दिनांक 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार को फरार आरोपियों/ स्थाई बारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सागर के द्वारा समस्त थानों में नाइट कांबिंग ऑपरेशन चलाए जाने हेतु आदेश दिए गए थे जिसके अनुक्रम में पुलिस थाना मोतीनगर के द्वारा थाना क्षेत्र फरार आरोपियों एवं वारंटीयो की तलाश के दौरान 03 स्थाई वारंट और 10 गिरफ्तार वारंट तमिल किए गए हैं उक्त वारंट 2016 से 2023 तक के विभिन्न आरोपियों के विरुद्ध जारी किए गए थे जिन्हें कांबिंग गस्त के दौरान तमिल करने में सफलता हासिल की है, तीन दिवस पूर्व ही थाना मोतीनगर के द्वारा 6 स्थाई गिरफ्तार वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था इस प्रकार से माह फरवरी में थाना मोतीनगर के द्वारा 19 फरार आरोपी वारंटीयो के विरुद्ध कार्यवाही की है. उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं Csp सागर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना मोतीनगर के स्टाफ के द्वारा की जा रही है.

Leave a Comment

Read More