
दिनांक – 19-02-2024
महाराजा छत्रपति शिवाजी जयंती , राष्ट्रऋषि गुरु गोलवलकर जयंती एवं
राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 विद्यासागर महामुनिराज विनयांजलि महोत्सव
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमझिरिया सागर में महाराजा छत्रपति शिवाजी जयंती , राष्ट्रऋषि गुरु गोलवलकर जयंती एवं राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 विद्यासागर महामुनिराज विनयांजलि महोत्सव दिनांक 19 फ़रवरी 2024 सोमवार को मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील जी देव , क्षेत्रीय समरसता प्रमुख राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ , विशिष्ट अतिथि श्रीमति अंजू बडकुल , श्रीमती आभा जैन समाजसेविका एवं अध्यक्ष श्री सुधीर जी सत्संगी जी थे कार्यक्रम में माधव शिक्षा समिति के सचिव डॉ शिवकुमार चौरसिया , सहसचिव श्री अजय सराफ , समिति सदस्य श्री आलोक जी जैन प्राचार्य श्री सुरेन्द्र कुमार जैन सहित विद्यालय के आचार्य दीदी ,भैया बहिन , अभिभावक गण एवं नगर के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे वरिष्ठ आचार्य श्री सत्यनारायण तिवारी जी ने अतिथिपरिचय दिया एवं अतिथि गणों का स्वागत आचार्य श्री बिहारीलालसोनी जी एवं दीदी श्रीमती ऋतू विश्वकर्मा जी ने किया
अतिथि गणों ने माँ सरस्वती एवं महापुरुषों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया संस्था में अध्ययनरत भैया बहिनों ने अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये अतिथि गणों ने महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं बच्चों को इन सभी महापुरुषों के मार्ग पर चलकर देश एवं समाज के लिए श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में संस्था में कार्यरत आचार्य दीदियों एवं सभी कर्मचारियों को वस्त्र तथा उपहार प्रदान करके उनका सम्मान किया गया
अतिथिगणों एवं अन्य सभी के द्वारा आचार्य श्री को विनयांजलि ज्ञापित की गयी शिक्षा , समाज सुधार, जीवदया, गरीब कल्याण , रोजगार एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उनके अनुपम कार्यों के लिए स्मरण किया गया अंत में आचार्य श्री के मोक्ष की कामना करते हुये दो मिनिट का मौन व्रत सभी के द्वारा धारण किया गया कार्यक्रम का सञ्चालन बहिन श्रावणी देव ने किया एवं आभार प्रदर्शन आचार्य श्री हरिराम प्रजापति ने किया











