क्लस्टर प्रभारी पूर्वमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह 22 व 23 फरवरी को ग्वालियर संभाग क्लस्टर के लोकसभा क्षेत्रों की बैठक लेंगे

क्लस्टर प्रभारी पूर्वमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह 22 व 23 फरवरी को ग्वालियर संभाग क्लस्टर के लोकसभा क्षेत्रों की बैठक लेंगे

22 फरवरी को अशोकनगर व 23 फरवरी को ग्वालियर में होगी बैठक

सागर।आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा संगठन के ग्वालियर संभाग क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह 22 जनवरी, गुरुवार को 12 बजे अशोकनगर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। अगले दिन 23 फरवरी, शुक्रवार को पूर्व मंत्री श्री सिंह ग्वालियर में भिंड, मुरैना व ग्वालियर लोकसभा क्षेत्रों की बैठक लेंगे।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई इन बैठकों में गुना लोकसभा क्षेत्र की बैठक अशोक नगर स्थित मंडी गेट के पास होटल राजश्री में 12 बजे से आयोजित की गई है। ग्वालियर में तीन लोकसभा क्षेत्रों ग्वालियर, भिंड व मुरैना की बैठक प्रातः 10:30 बजे से वीआईपी गेस्ट हाउस ग्वालियर में आयोजित की गई है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित इन आवश्यक दोनों बैठकों में चारों संबंधित लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों से अपेक्षित श्रेणी के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चार लोकसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाई गई क्लस्टर संरचना में पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह को ग्वालियर संभाग के ग्वालियर, गुना, भिंड, मुरैना लोकसभा क्षेत्रों का क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः- 21/02/2024*

Leave a Comment

Read More