
पं.दीनदयाल उपाध्याय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आकाश सिंह राजपूत
खेल प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को जन्म देती हैंः आकाश सिंह राजपूत
सागर,दिनांक 20 फरवरी 2024। सदर के कजलीवन मैदान में हो रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आकाश सिंह राजपूत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उनका उत्साह वर्धन किया सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी एवं आयोजक समिति के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को जन्म देती हैं। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष महिलाल, बलवंत राठौर, मुखारिया जी सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।











