
शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय के जन भागीदारी कर्मचारियों को मिली नियमतीकरण की सौगात,कर्मचारियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का जताया आभार
सागर। शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय सागर के जन भागीदारी के 31 कर्मचारियों ने स्थाई कर्मी के रूप में नियमतीकरण होने पर प्राचार्य डॉ आनंद तिवारी के नेतृत्व में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के पुष्प माला शाल श्रीफल से सम्मान किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक जैन ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को इस उपलब्धि पर बधाई देता हूं और आप सभी से आह्वान करता हूं कि अब आप और भी कार्य कुशलता के साथ कार्य करें नियमतीकरण होने से हमारे अंदर यह भाव नहीं आना चाहिए की अब हम स्थाई है।इस अवसर पर महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनय मिश्रा,प्राचार्य डॉ आनंद तिवारी,डा संजय खरे,एस एल साहू सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।











