
केन्द्रीय गृह मंत्री ने भगवान मतंगेश्वर के किए दर्शन
सागर,25 फरवरी 2024
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज खजुराहो के मेला ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मतंगेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चना की। उन्होंने भगवान मतंगेश्वर के दर्शन कर जल चढ़ाया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार एवं विधायक श्री अरविन्द पटैरिया भी मौजूद रहे।
Post Views: 441











