
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जी की समाधि पूर्णता पर रक्तदान शिविर संपन्न
18 फरवरी 2024 को चंद्रगिरि क्षेत्र पर विश्व वंदनीय, युग प्रवर्तक, चर्या शिरोमणि, मातृभाषा, राष्ट्र प्रेम, रोजगार, स्वावलंबन, शिक्षा, चिकित्सा, गौशाला, मंदिर नवनिर्माण एवं जीर्णोधार के प्रणेता- परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महा मुनिराज जी की संलेखना पूर्ण समाधि के उपरांत आज दिनांक 25 फरवरी 2024 को भाग्योदय तीर्थ धर्मार्थ न्यास, रक्तदान महादान ग्रुप,अपराजित मददगार योद्धा समाज कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में भाग्योदय फार्मेसी महाविद्यालय प्रांगण में प्रातः 10:00 से 5:00 तक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समस्त धर्म समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया 205 यूनिट रक्तदान हुआ जो की अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड है ।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया , नगर पालिका निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जगन्नाथ गुरैया,शिवसेना अध्यक्ष पप्पू तिवारी ,दाऊ कैलाश सिंघई ,राजकुमार जी बरा आदि आदि अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर आयोजकों एवं रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। आज अनिल वर्मा, विजयंत सिंघई ,वीरेंद्र माल्थोन, शैलेश जैन मनोज जैन राकेश निश्चय ,संजीव गोयल जयकुमार जैन राकेश जैन छुल्ला अंकित हिन्नोद डाक्टर राजेंद्र जैन शिवम करोसिया आयुष ऋतिक जैन अरविंद जैन अंकित विनोद विनीत ताला वाले आदित्य अग्रवाल राजीव राज आभा जैन नेहा जैन सुशील जैन विवेक जैन पर्युल सिंघई दीपक जैन संजय जैन आशुतोष जैन प्रभांशु जैन आकाश जैन नमन जैन छाया सिंघई आभा जैन नैनी सिंघई सारिका जैन रीना जैन मीना जैन सीमा जैन प्रीति जैन शैली जैन प्रिया जैन भारती जैन सुषमा जैन आदि 205 महिला पुरुषों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया इस अवसर पर रक्तदान महादान ग्रुप के संरक्षक सुखजीत सिंह अहलूवालिया समीर जैन आलोक जैन पवन जैन नीलेश जैन अतुल जैन,अपराजित मददगार योद्धा ग्रुप के विजय सरकार, साहिल गुप्ता ,राजीव राज, अनिल राज भाग्योदय ब्लड प्रभारी डॉ ऋषभ जैन नीरज जैन खरे जी के के मिश्रा ओम जी संजय कुर्मी नीरज रवि आदि पूरी टीम ने उत्साह एवं निष्ठा से कार्य कर 205 यूनिट संग्रह एवं सुरक्षित किया।











