
लोकसभा प्रत्याशी को लेकर भाजपा ने की रायशुमारी
केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा,सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने ली प्रत्याशियों के लेकर भाजपा पदाधिकारियों से राय
सागर। आगमी लोकसभा चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों को लेकर राय शुमारी शुरू कर दी हैं जिसके लिए सोमवार को केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा सतना महापौर योगेश ताम्रकार सागर पहुंचे। सागर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से परिचय किया साथ ही केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने राय शुमारी प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी तत्पश्चात आपेक्षित जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों को पत्रक वितरित किए गए जिनमें सभी स्वीवेक से तीन तीन प्रत्याशियों के नाम लिखकर पूर्ण गोपनीयता के साथ केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा सतना महापौर योगेश ताम्रकार को सौंपे। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि राय कुमारी प्रक्रिया में सांसद लोकसभाप्रत्याशी -२०२३,पूर्व विधायक,राष्ट्रीय /प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष/राष्ट्रीय पदाधिकारी, मण्डल। अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,महापौर एवम् निगम अध्यक्ष,जिला पंचायत/ जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,नगर पालिका/परिषद अध्यक्ष,नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष,पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व सांसद,जिला कोर समिति सदस्य शामिल हुए।
श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी











