महाशिवरात्रि को लेकर खुरई में तैयारियां शुरू, निमंत्रण पत्रों का वितरण

महाशिवरात्रि को लेकर खुरई में तैयारियां शुरू, निमंत्रण पत्रों का वितरण

खुरई। महाशिवरात्रि को लेकर नगर तैयारियां शुरू हो गई है। शिवशक्ति शाही समिति नगरवासियों के साथ धूमधाम से शिव बारात निकालेगी। इसी को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। घराती बारातियों को निमंत्रण दे रहे हैं।आयोजन को लेकर समिति की ओर से घर-घर, बाजार आदि में निमंत्रण देना शुरु हो गए हैं। सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता लखन सिंह भी शिव भक्तों के साथ महाशिवरात्रि पर निकलने वाली भगवान शिव की महाबारात का निमंत्रण देने निकले। शिव शाही शादी समिति के सदस्यों ने बताया कि 8 मार्च को महाशिवरात्रि की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। समिति द्वारा लगातार बैठकें और गतिविधियां की जा रही हैं। इस वर्ष भी भगवान शिव की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएगी। इस महापर्व की तैयारी करीब दो माह से चल रही है। यह बारात प्रदेश में अलग ही निकलती हैं जिसमें दूर दूर से हजारों लोग आते है और बारात में शामिल होते हैं। यह खुरई नगर का एक बहुत बड़ा त्यौहार है।

Leave a Comment

Read More