एक्सीलेंस कालेज में विद्यार्थी जनसुनवाई केंद्र का शुभारंभ सागर 27 फरवरी 2024/शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय सागर में जनभागीदारी समिति के माध्यम

एक्सीलेंस कालेज में विद्यार्थी जनसुनवाई केंद्र का शुभारंभ
सागर 27 फरवरी 2024/शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय सागर में जनभागीदारी समिति के माध्यम से महाविद्यालय में छात्रों की समस्याओं के तुरंत समाधान हेतु एक जनसुनवाई केंद्र की स्थापना की गई। केंद्र का शुभारंभ श्री विनय मिश्रा एवं प्रासुक जैन तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी के द्वारा किया गया। श्री विनय मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा संभवतया मध्यप्रदेश की महाविद्यालय में यह एक अभिनव प्रयोग है। हम यह प्रयास कर रहे हैं कि प्रत्येक मंगलवार को प्राप्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह में करें तथा दूसरे मंगलवार को छात्रों को समस्या समाधान की सूचना दें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी ने कहा हमारा कि उद्देश्य महाविद्यालय को छात्राओं की समस्या विहीन महाविद्यालय बनाने का है। यह कन्या महाविद्यालय होने से छात्राएं पहली प्राथमिकता पर सदैव रहेगी। प्रासुक जैन ने कहा यह सुविधा आपको प्रदान की जा रही है आवश्यकता है कि आप झिझक छोड़कर अपनी समस्याएं साझा करें एवं समाधान करवायें तभी यह संकल्पना अपना उचित प्रमाणित कर पाएगी। डॉ अंजना चतुर्वेदी ने कहा हमारे लिए है सौभाग्य विषय है कि हमारे प्राचार्य महोदय छात्रों के प्रति संवेदना पूर्ण विचार करते हैं कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय खरे प्रशासनिक अधिकारी द्वारा उईकिया गया। कार्यक्रम में रोहित सैनी, शैलेंद्र पटेल, डॉ. दीप्ति जैन, डॉ, प्रहलाद अहिरवार, अभिषेक समैया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
डॉ. आनंद तिवारी, प्राचार्य

Leave a Comment

Read More