
भगवानगंज से सुभाषनगर ब्रिज की ओर नालियों का काम तीन दिन में पूरा करें : विधायक शैलेंद्र जैन
भगवानगंज से राधा तिराहा की ओर जाने वाले सड़क निर्माण का लिया जायजा
डिंपल पेट्रोल के पास पड़े मलबे को तुरंत हटाने के दिए निर्देश
सागर.
पिछले दिनों भगवानगंज से राधा तिराहे के बीच की सड़क का कामों का जायजा लेने पहुंचे शहर विधायक ने निर्माण एजेंसियों और स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों को अधूरे कामों के चलते जमकर फटकार लगाई थी। उस दौरान पार्षद प्रतिनिधि द्वारा जब विधायक जैन को बताया गया कि भगवानगंज तिराहे से सुभाषनगर ब्रिज की ओर जाने वाली सड़क की नालियों का काम भी अधूरा है। जिसका काम उन्होंने तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। इन्हीं सब कामों का जायजा लेने के लिए विधायक शैलेंद्र जैन मंगलवार को फिर से निर्माण स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने नालियों का निर्माण की स्थिति देखते हुए निर्माण एजेंसी से कहा कि यह काम तीन दिन में पूरा हो जाना चाहिए। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने भी तीन दिन में नालियों का काम पूरा करने की बात कही है। इसके बाद विधायक जैन भगवानगंज से राधा तिराहे की ओर बनाई जा रही सड़क की स्थित देखी। निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि यहां एक ओर काम पूरा हो गया है। नई कांक्रीट सड़क के एक हिस्से को 24 दिन के लिए बंद रखा जाएगा, जिसके बाद इस हिस्से को ट्रैफिक के लिए खोलकर दूसरी ओर की सड़क का निर्माण होगा। विधायक जैन ने कहा कि सड़क की गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण सड़क के साथ उसे निर्धारित चौड़ाई की ही बनाएं। उधर, डिंपल पेट्रोल पंप के पास वाले चौराहे पर निर्माण एजेंसी द्वारा खोदकर मलवा वही डाल रखा है। विधायक जैन ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि इस सड़क से हैवी वाहनों के साथ रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन निकलते हैं। यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। आप तुरंत मटेरियल को हटाएं, ताकि आवागमन सुगम हो सके।
00000000000000000000000











