भारत सरकार के पास नई उपलब्धियां नहीं तो पुराने कामाें काे ही नए सिरे से दिखा रही,डॉ. हरीसिंह गौर विवि के 22 माह पहुंचे लोकार्पित हो चुके हॉस्टल के समर्पण कार्यक्रम ने इसे प्रमाणित भी कर दिया : आशीष ज्याेतिषी

प्रेस विज्ञप्ति 2

भारत सरकार के पास नई उपलब्धियां नहीं तो पुराने कामाें काे ही नए सिरे से दिखा रही,डॉ. हरीसिंह गौर विवि के 22 माह पहुंचे लोकार्पित हो चुके हॉस्टल के समर्पण कार्यक्रम ने इसे प्रमाणित भी कर दिया : आशीष ज्याेतिषी

सागर। 29 फरवरी।भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत और विकास कार्यों का खोखला दावा कर रहे हैं। स्थिति यह है कि उनके पास नए काम तक दिखाने के लिए नहीं हैं। यही वजह है कि जिन कार्यों का 2 साल पहले लोकार्पण हो चुका है,उन्हीं को अब राष्ट्र को समर्पण नाम से दोबारा जनता के सामने लाना पड़ रहा है। डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में इसका उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला। यह बात कहते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि विश्वविद्यालय स्थित जिस सरस्वती हॉस्टल का लोकार्पण 26 अप्रैल 2022 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी कर चुकीं थीं। जिसमें छात्राएं भी रह रहीं हैं, आज पूरे 22 माह बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उसे ही राष्ट्र के नाम समर्पण नाम से दोबारा से जनता के सामने लाकर भारत सरकार की उपलब्धि के रूप में गिनाया। असल में हकीकत यह है कि विकसित भारत का खोखला दावा करने वाली भाजपा सरकार के हाल ये हैं कि 22 माह पूर्व लाेकार्पित हाे चुके कार्याें तक का दाेबारा लोकार्पण करा रहे हैं। यदि यह हाॅस्टल अब राष्ट्र काे अब समर्पित किया गया है ताे क्या यह पहले राष्ट्र में नहीं था? लाेकार्पण के बाद से जाे छात्राएं अलग-अलग राज्याें से आकर रह रहीं हैं, क्या वे राष्ट्र की नहीं हैं? एक सवाल यह भी है कि अन्य जाे बिल्डिंग आदि लाेकार्पित हाे चुके हैं,वे राष्ट्र काे समर्पित कब किए जाएंगे? कुल मिलाकर भाजपा सरकार एक-एक काम काे बार-बार दिखाकर विकास का खाेखला दिखाबा करती है। हाेना ताे यह चाहिए था कि एक नए छात्रावास का शिलान्यास किया जाता।जिसका लाभ सागर विवि और विद्यार्थियाें काे मिलता। प्रधानमंत्री माेदी थाेकबंद लाेकार्पण कर देते हैं, ताे मंत्री बेचारे देखते रह जाते हैं। ऐसे में वे कार्यक्रम करने के बहाने तलाशते हैं। इसी हाेड़ का परिणाम है कि जिस हाॅस्टल काे केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लाेकार्पित कर दिया, उसे ही दूसरे विभाग के मंत्री समर्पण कार्यक्रम में श्रेय लेने में लगे हैं।

Leave a Comment

Read More