आज जिले की 4 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों के चहरे खिल उठे : विधायक शैलेंद्र जैन

आज जिले की 4 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों के चहरे खिल उठे : विधायक शैलेंद्र जैन

कलेक्ट्रेट से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में हुए शामिल

सागर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश भर की लाड़ली बहनों के बैंक खाते में मार्च महीने की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी।

कलेक्टर कार्यालय स्थित सभाकक्ष एवं एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री के वर्चुअली कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन एवं नगर निगम महापौर संगीता तिवारी शामिल हुईं। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन सुना और कार्यक्रमों को देखा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सागर जिले की पात्र 4 लाख 28 हजार 204 लाड़ली बहनों के बैंक खाते में भी 1250-1250 रुपए की राशि सिंगल क्लिक से भेजी गई। जिसको लेकर लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया है।

कार्यक्रम के बाद विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति दोनों ही जनकल्याण पर आधारित हैं। आज जिले की 4 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों के चहरे खिल उठे हैं, क्योंकि उनके भाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से पहली ही तारीख को राशि पहुंचा दी है।
कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, जिला अत्योदय समिति सदस्य प्रतिभा चौबे, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, संयुक्त संचालक महिला बाल विकास बीएल प्रजापति समेत लाड़ली बहनें और महिला एवं बाल विकास विभाग सागर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक शैलेन्द्र जैन ने लाड़ली लक्ष्मियों का कन्या पूजन किया।इस अवसर पर अंत्योदय समिति की नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा रामेश्वर चौबे,अमित बैसाखिया उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More