प्रभु के दरबार में बिन मांगे सब कुछ मिल जाता है: मुनिश्री आगम सागर

प्रभु के दरबार में बिन मांगे सब कुछ मिल जाता है: मुनिश्री आगम सागर

सागर 2 मार्च. बालक हिल व्यू स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान मुनिश्री१०८ आगमसागर महाराज ने कहा कि प्रभु के दरबार में बिन मांगे सब कुछ मिल जाता है. मांगकर छोटे क्यों होते हो.
मुनिश्री ने कहा कि दिया हुआ दान मित्र के समान मरण के समय काम आता है. मित्र वही जो संकट के समय काम आवे। दान के परिणाम स्वरुप प्रभाव काम आता है। इस अवसर पर मुनिश्री पुनीतसागर महाराज ने कहा कि सफलता चाहते हो तो दान शुरु कर देना. धर्म के क्षेत्र में दान देने से अनंत गुना फल प्राप्त होता है.। द्व्य मुनिराज ने कहा कि दिनांक 6 से 10 मार्च तक जेल परिसर में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान में बालक हिल व्यू, बालक कांप्लेक्स, मनोरमा कॉलोनी सभी जगह से कम से कम 25 जोड़ी अवश्य विधान में इंद्र इंद्राणी एवं महापात्र के रूप में सम्मिलित होना चाहिए‌। यही आचार्य श्री के प्रति सच्ची विनयांजलि होगी। मुनि श्री आगम सागर जी महाराज ने कहा कि मूल नायक कमल पर विराजमान होना चाहिए इस हेतु आप लोग कमल तैयार करवाऐं मैं 10 मार्च के उपरांत बड़े कार्यक्रम के साथ कमल एवं बेदी की शुद्धि एवं पुनर्स्थापना करवाऊंगा। दान एवं संत निवास, धर्मशाला की प्रभावना पर बोलते हुए द्व्य मुनी महाराज ने कहा कि आपके मंदिर जी में संतो के प्रवास, श्रद्धालुओं के निवास एवं संतों की जंगल क्रिया की व्यवस्था न होने से चातुर्मास आदि बड़े प्रवास आपको नहीं मिल पाते, अतः शीघ्र ही भूमि क्रय कर ,भवन निर्माण हेतु अधिक से अधिक दान राशि प्रबंध कमेटी को घोषित कर प्रदाय करें , जिन श्रद्धालुओं की बोलियां बाकी हैं शीघ्र ही प्रबंध कमेटी को प्रदाय करें।कमल स्थापना के साथ-साथ में यह कार्य भी करवा दूंगा ।बालक कांप्लेक्स से विहार करते हुए मुनि संघ शुक्रवार की सांय बालक हिल व्यू जैन मंदिर पहुंचे, यहां आचार्य भक्ति के उपरांत वैया वृत्ति संपन्न हुई ।शनिवार 02 मार्च को प्रातः 8:30 बजे समाधिस्थ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का सामूहिक पूजन,मुनि संघ के मंगल प्रवचन के बाद आहार चर्या संपन्न हुई. आज परम पूज्य मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज की आहारचार्य मनोज जी जैन (हिन्नौद वाले) , मुनि श्री 108 पुनीतसागर जी महाराज की आहारचार्य मंदिर जी अध्यक्ष आलोक -रश्मि जैन के चौका में संपन्न हुई ।धर्मसभा में बालक हिल व्यू अध्यक्ष आलोक जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन , अरविंद जैन, संजय रेलवे, सुधांशु जैन ,अवनीश संघी , लेक्चरर दीपक जैन , अजय सराफ, अमरेश सिंघई ,दिनेश सिंघई,इंजी महेश जैन, डॉ अमर जैन, डॉ नलिन जैन, अरविंद जैन रवि, पंडित प्रकाश जैन, डा अनेकांत ,उदय, प्राशू, ऋषिका, आदित्य ,पाठशाला शिक्षिकाएं सपना जैन ,रश्मि जैन, एड किरण ,ममता पडवार ,सीमा सराफ, राखी जैन, अनीता,सुषमा, सारिका ,सीमा ,ओशी ,तोशी सराफ,सत्येंद्र जैन, गिरीश जैन, डॉ वीके जैन,सुरेंद्र मधुबन, चक्रेश हिन्नोद,सुनील बीएमसी, संतोष बड़कुल , डॉ नीलेश कामिनी शाह,वर्णी कॉलोनी से संजय टड़ा, कटरा से नीतेश -पाली चौधरी, कल्पना पारगुवां, शशि जैन,मनोरमा कॉलोनी अध्यक्ष अरुण जैन, अमितोष शाह धर्मेंद्र भाई जी, नीरज, राहुल ,कमलकांत चौधरी संपूर्ण कमेटी एवं समाज, बालक कांप्लेक्स से अरुण सराफ, डॉ आशीष, डॉ सौरभ जैन ,राजकुमार सुर्खी सहित संपूर्ण समाज ने श्रीफल भेंट किया. आज ही शनिवार सांय अनियत विहारी संघ के अनुगामी द्व्य मुनि महाराज का अनियत विहार मनोरमा कॉलोनी की ओर हुआ। आज ही सांय सुभाषनगर में विराजमान परम पूज्य 105 मृदुमती माताजी के श्री चरणों में श्रीफल अर्पित कर बालक हिल व्यू प्रवास हेतु निवेदन किया माताजी ने आश्वासन दिया है की सुभाष नगर से मोराजी, उदासीन आश्रम, काकागंज, गीतांजलि ग्रीन सिटी होते हुए बालक हिल व्यू प्रवास मिल सकता है।

Leave a Comment

Read More