
प्रेस नोट
गंभीर वारदात करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
घटना विवरण- दिनांक 13.11.2023 को मृतिका नासिर बी पति ताहिर नट उम्र 40 साल नि० कसाई मण्डी सागर जहरीला पदार्थ खा लेने से ईलाज के दौरान दिनांक 15.11. 2024 को मौत हो जाने से मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया जो उक्त मर्ग जाँच के दौरान साक्ष्यो के आधार पर मृतिका की मौत उसके पति ताहिर नट पिता बजीर नट नि० झुग्गी झोपडी कसाई मण्डी भगतसिंह वार्ड के द्वारा मृतिका को लगातार शराब पीकर मारपीट कर प्रताडित करना एवं प्रताड़ना के चलते मृतिका के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करना पाये जाने पर प्रथम दृष्टया आरोपी ताहिर नट पिता बजीर नट नि० झुग्गी झोपडी कसाई मण्डी भगतसिह वार्ड सागर के विरूद्ध दिनांक 02.03.2024 को अपराध सदर धारा 306 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना महिला संबधी प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के मार्गदर्शन मे अपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त सकिय बदमाशो की पतारसी एवं उनके आपराधिक गतिविधियो मे रोकथाम हेतु मुहिम मे श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे एंव श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सागर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जो त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी ताहिर नट पिता
बजीर नट नि० झुग्गी झोपडी कसाई मण्डी भगतसिंह वार्ड सागर को दस्तयाब कर अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी उक्त को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों
के नाम-01. निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, 02. प्रआर 918 सुशील राय 03. प्रआर 1353 अरूण दुबे 04.आर 570 मुकेश कुमार चालक
थाना मोतीनगर पुलिस के द्वारा अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।











