
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने घर–घर जाकर किया लाभार्थियों से संपर्क
लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर संवाद किया स्टीकर चिपकाएं
सागर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत सोमवार को जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सागर विधानसभा,डॉ.सर हरिसिंह गौर मंडल के बूथ क्रमांक 183 में घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क किया।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने मान.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाई जा रही गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनसे संवाद किया और उनके घर पर स्टीकर भी चिपकाए। साथ ही प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं और भाजपा सरकार की उपलब्धियों के पत्रक भी बांटे हैं। पत्रक बांटने के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से सभी लाभार्थी परिवारों का अभिवादन किया व लाभार्थियों के साथ सेल्फी ली। हितग्राहियों से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि 22 जनवरी को देश की आस्था के प्रतीक अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है।मान. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का एक ही मंत्र है सबका साथ और सबका विकास।साथ ही जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने लाभार्थियों से संवाद उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जो-जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसमें कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसे किसी भी योजना का लाभ न मिला हो, उन सभी लाभार्थियों से संपर्क करें और उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चलायी जा रही गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी दें। हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करने हैं, इसके लिए हर लाभार्थी से संपर्क करना है। लाभार्थियों को भी मालूम है कि भाजपा की सरकार क्या-क्या लाभ दे रही है। हमें उनसे संपर्क करने की जरूरत है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम तिवारी,मंडल अध्यक्ष,मनीष चौबे,बूथ अध्यक्ष हर लाल अहिरवार,परशोत्तम चौरसिया,अंशुल परिहार उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।











