
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक- 06/03/2024 को आयोजित यातायात जागरूकता
उच्च न्यायालय जबलपुर एंव पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशो के पालन अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी के मार्ग दर्शन एंव अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक लोकेश सिंहा जी के निर्देशन मे यातायात पुलिस द्वारा मुख्य बस स्टैंड सागर मे
यातायात नियमो के पालन हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किया गया । जिसमे शहर के बस चालक, आटो चालक तथा आम नागरिक सम्मिलित हुए जिनको यातायात नियमो के बारे मे जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत चालको को समझाईस दी गई कि तेज गति से वाहन न चलाए, शराब पीकर वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करें, क्षमता से अधिक सवारी को लेकर न चलें, वाहनो मे विधिवत नम्बर प्लेट लगाए, अनावश्यक कर्कश ध्वनि वाले साउंड हार्न न लगाए, गलत दिशा मे एंव वनवे मे वाहन न चलाए, चार पहिया वाहन मे सीट बैल्ट एंव दो पहिया वाहन मे हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करें ।
उपरोक्त कार्यक्रम मे उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, थाना प्रभारी निरीक्षक यातायात मोहन सिंह ठाकुर, सूबेदार विनायक सोनी के साथ यातायात पुलिस बल उपस्थित रहा ।
यातायात पुलिस सागर











