
नगर निगम के कार्यों को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने सागर से आए प्रतिनिधि मंडल के साथ की नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात
सागर।नगर निगम के विभिन्न कार्यों को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भोपाल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहरी विकास कार्यों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करके हुए उन्हें सागर आने का निमंत्रण भी दिया।
विधायक जैन ने सोमवार को भोपाल में नगर निगम पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल के साथ शहरी विकास को लेकर चर्चा करते हुए आ रहीं व्यावहारिक समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया और नगर निगम सागर के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा, प्रासुक जैन, पार्षद धर्मेंद्र खटीक, अनूप उर्मिल, रीतेश तिवारी, शैलेश जैन, कनई पटेल, नीरज गोलू जैन, रामू ठेकेदार, कृष्णकुमार पटेल, पराग जैन, चेतराम अहिरवार, विशाल खटीक, देवेंद्र अहिरवार आदि उपस्थित रहे ।











