
अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम संपन्न,परिवार द्वारा विधायक जैन का किया गया सम्मान।
श्रद्धेय पाठक जी व्यक्ति नहीं संस्था थे: शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित थे,गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा विधायक जैन के द्वारा स्व बाबू प्रसाद पाठक जी की स्मृति में 10 लाख रुपए की लागत से हाल निर्माण कराए जाने पर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम को विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय बाबू प्रसाद पाठक जी के माध्यम से ही मैं अखिल विश्व गायत्री परिवार के नजदीक आया,उनके देहावसान उपरांत मैने उनके बेटे अखलेश जी और अनिल तिवारी जी से कहा की उनके नाम से हम कोई हाल का निर्माण करना चाहता हूं, ताकि जो लोग नए जुड़ रहे हैं और हमारी आने वाली पीढ़ी को श्रद्धेय पाठक जी के योगदान की जानकारी मिल सके। पाठक एक व्यक्ति नहीं अपितु संस्था थे,गायत्री परिवार 13 करोड़ सदस्यों का परिवार है दुनिया में इससे बड़ा कोई परिवार नही है। गायत्री परिवार द्वारा बच्चो को संस्कारित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित कराई जाने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने हेतु प्रयास किया है उम्मीद है कि बहुत जल्द सरकार इसे पाठ्यक्रम में सम्मिलित करेगी। कार्यक्रम को गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी डा अनिल तिवारी ने भी संबोधित किया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से भक्ति प्रसाद गोस्वामी जी, योगाचार्य विष्णु आर्य,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारी सुनील जी देव,महेश कुमार बादल,बृजकिशोर पाठक,अखलेश पाठक, जेपी पांडे,डा डी पी चोबे,आर एन शुक्ला,अरविंद हरदीकर,अमरेश पाठक,सीएम वर्मा,अनिल खरे,अंबिका यादव,डा जी एल दुबे,राम कुर्मी,विशाल खरे उपस्थित थे।











