
खुरई क्षेत्र के लिए एक और गौरव का क्षण- पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह
खुरई। पूर्व मंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई नगर पालिका को “मध्य प्रदेश प्रेरणा सम्मान” में पहला पुरस्कार प्राप्त होने पर खुरई वासियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खुरई नगर पालिका के अधिकारी , कर्मचारियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि भोपाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह पुरस्कार प्रदान किया है।

इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मैं हर्ष के इस अवसर पर सभी खुरई वासियों को हार्दिक बधाई देता हूँ, आपकी सहभागिता से ही स्वच्छ खुरई का सपना संभव हो पाया है। मैं नगर पालिका अध्यक्ष और सभी अधिकारियों के साथ-साथ स्वच्छता कर्मचारियों का भी धन्यवाद करना चाहता हूँ जिनके निस्वार्थ भाव और अथक परिश्रम से खुरई नगर पालिका को ये उपलब्धि मिली है। हम सब मिलकर आगे भी ये क्रम जारी रखेंगे और अपनी खुरई नगर पालिका को हरदम स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखेंगे।
मीडिया कार्यालय
दिनांकः-07/03/2024











