
सेवादल परिवार ने किया शिव बारात का आत्मीय स्वागत
____________
सागर/08.03.2024
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर का वातावरण शिवमय रहा।शहर के विभिन्न स्थानों से शिवबारात निकाली गयी। जिनका तीनबत्ती पर शहर और ग्रामीण कांग्रेस सेवादल परिवार ने आत्मीय और पूर्ण भक्तिभाव से स्वागत किया। शिव पालकी की पूजा अर्चना कर शिव बारातियों पर पुष्प वर्षा की गयी और बारात में सम्मिलित भक्तजनों का दूध प्रसादी से स्वागत किया गया।
स्वागतकर्ताओं में शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव के साथ आनंद हेला,के डी शुक्ला,राजेश यादव,लल्ला यादव,पवन घोषी,जयेश अग्रवाल,अंकुर यादव,रवि जैन,तरूण सैनी, अरविंद साहू,पखर शुक्ला, श्रीकांत पटेल,रिपीं गर्ग,यश,राज, दीक्षा कटारे,सौरभ सांधेलिया,अन्नू घोषी,फहीम अंसारी,कीर्ति राजपूत,आशीष चौरसिया,राहुल ताम्रकार,आदेश पटेल आदि उपस्थित रहे।











