आपको जो कार्य मिला है, उसे निष्ठा के साथ कीजिए, तभी आप अपने लक्ष्य को भेद सकेंगे : अनुश्री शैलेंद्र जैन

आपको जो कार्य मिला है, उसे निष्ठा के साथ कीजिए, तभी आप अपने लक्ष्य को भेद सकेंगे : अनुश्री शैलेंद्र जैन

बीटीआईआरटी कॉलेज में आपस वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं कैंसर वैक्सीन जागरूक अभियान का हुआ समापन

सागर.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आपस वेलफेयर सोसायटी द्वारा पिछले सप्ताह से चल रहे महिला सशक्तिकरण एवं कैंसर वैक्सीन जागरूक अभियान का समापन बीटीआईआरटी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अनुश्री शैलेंद्र जैन उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी लवली सोनी जैन, डॉ. निधि मिश्रा, मेघा दुबे, आपस वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष प्रीति सिंह, ऋतु सिंह, शैफाली जैन मौजूद रहीं। अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

लीगल राइट्स काउंसिल, इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुश्री जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन ही जीवन की पहली सीढ़ी है। इसके बगैर जीवन में आप लक्ष्य निर्धारित नहीं कर सकते। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे एक बात सीखने मिलती है कि जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती, तब तक निरंतर आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि आपको जो कार्य मिला है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कीजिए। तभी आप के कार्य की सार्थकता सिद्ध होगी और लक्ष्य को भी भेद सकेंगे।
कार्यक्रम में आपस फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान के तहत डॉ. निधि मिश्रा ने कैंसर वैक्सीन की जानकारी देते हुए उसके फायदे बताए।
एएसपी लवली सोनी जैन ने पुलिस सुरक्षा सेवा एवं फिटनेस से संबंधित जानकारी दी। वहीं फिटनेस कोच आदित्य प्रजापति ने छात्राओं को जुंबा करवाया।
आपस फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तिकरण एवं कैंसर जागरूकता अभियान के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, उन्हें लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आभार संस्था डायरेक्टर ऋचा जैन ने माना।

Leave a Comment

Read More