
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया मुख्यमंत्री की सभा स्थल का निरीक्षण
सागर 12 मार्च 2024। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन की तैयारी को लेकर खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मंत्री, गोविंद सिंह राजपूत ने विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, कलेक्टर एसपी सहित सभा स्थल का निरीक्षण किया। तैयारी को लेकर मंत्री श्री राजपूत ने निर्देश दिए की सभा स्थल पर किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा में दूर दराज जिले भर से आने वाले लोगों के बैठने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दूसरी बार सागर पधार रहे हैं इसको लेकर उनके स्वागत की भव्य तैयारिया की गई है अपनी बुंदेली परंपरा अनुसार उनका स्वागत होगा एवं हम सभी की ओर से सागर में राजकीय विश्वविद्यालय के शुभारंभ को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जाएगा।











