मुख्यमंत्री आज सागर में नागरिक अभिनंदन के लिए पीले चावल देकर शहरवासियों को आमंत्रित किया कार्यकर्ताओं ने

मुख्यमंत्री आज सागर में नागरिक अभिनंदन के लिए पीले चावल देकर शहरवासियों को आमंत्रित किया कार्यकर्ताओं ने

केबिनेट मंत्री,विधायक,जिला अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का स्थल निरीक्षण किया

सागर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज सागर प्रवास पर रहेंगे प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव राजकीय विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम के पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, इंजी.प्रदीप लारिया,जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया वआवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जानकारी देते बताया की मान. डॉ.मोहन यादव प्रात:11 बजे सागर पहुचेंगे हेलीपेड से मुख्यमंत्री सीधे कार्यक्रम स्थल पहुचेंगे जहां भूमि पूजन लोकार्पण कार्यक्रमों उपरांत जनसभा को सम्बोधित करेंगे इस दौरान सागर वासियों द्वारा मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनियों व जिले के सभी जन सामान्य से कार्यक्रम समय से पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सागर पधार रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नागरिक अभिनंदन व कार्यक्रम में शामिल होने शहर व जिला वासियों को भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पीले चावल देकर आमंत्रित किया।
स्थल निरिक्षण के दौरान जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन, मोनू जैन,गोलू श्रीवास्तव,राजेश्वर सेन,मोनू मस्त सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Read More