
आज दिनांक 12 मार्च 2024 को परम पूज्य 105 मृदुमति माताजी ससंघ का मंगल विहार रहली की ओर हुआ।
दिनांक 10 मार्च को बालक कांप्लेक्स से बालक हिल व्यू कॉलोनी श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बालक हिल व्यू समाज द्वारा भव्य अगवानी की गई। माताजी का संपूर्ण संघ बालक हिल व्यू मंदिर जी में विराजमान हुआ। माता जी के संघ में परम पूज्य 105 निर्णय मति माताजी एवं 105 संयतमति माताजी संघस्थ हैं । माता जी के ससंघ सानिध्य में 11 मार्च को शांतिनाथ विधान एवं 12 मार्च को आचार्य छत्तीसी विधान सानंद संपन्न हुआ। इस अवसर पर बालक हिल व्यू निवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 12 मार्च 4:30 बजे माता जी का मंगल विहार रहली की ओर हुआ, जिसमें मंदिर जी अध्यक्ष आलोक-रश्मि जैन, अजय सराफ, संजय- मोनिका जैन, पंडित प्रकाश चंद , महेंद्र पडवार , शुभांशु पड़वार,गिरीश जैन, अभय सिंघई ,अजय महाराजपुर ,गुलशन – निकिता महाराजपुर ,सीमा सराफ, ओशी सराफ, सारिका सिंघई आदि ने विहार कराया। आज का रात्रि विश्राम इनफिनिटी कॉलेज बाबूपुर में होगा ।
कल प्रातः 6:30 बजे मंगल विहार इनफिनिटी कॉलेज से ग्राम बमौरी के लिए होगा। आहार चर्या ग्राम बमौरी में सुबह 9.30 बजे सम्पन्न होगी। बालक हिल व्यू कॉलोनी निवासी ग्राम बमौरी में चौका लेकर पहुंचेंगे।
इसके पूर्व 10 मार्च को बालक कांप्लेक्स अध्यक्ष सुनील जैन के चौका में माताजी की आहारचर्या संपन्न हुई ।11 मार्च को क्रमशः अध्यक्ष आलोक -रश्मि जैन, पंडित प्रकाश- पुष्पा जैन ,अभय कविता सिंघई एवं 12 मार्च को क्रमशः अभय अहिंसा ,अध्यक्ष आलोक- रश्मि जैन, एवं पंडित प्रकाश -पुष्पा जैन के चौका में आहारचर्या संपन्न हुई।











