राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने महिला सम्मेलन का आयोजन किया

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने महिला सम्मेलन का आयोजन किया

देश की आबादी आबादी को पूरा अधिकार दिलाना कांग्रेस का उद्देश्य -आशीष ज्योतिषी

महिलाओं को 1250 रुपए प्रतिमाह देकर अन्याय कर रही है भाजपा सरकार-अभिषेक त्रिपाठी

सागर 13 मार्च।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में एकदिवसीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं सागर संभाग प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी थे।अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने की।
मुख्य अतिथि अभिषेक त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि पंचायती राज संगठन में महिलाओं को समान अवसर प्रदान किए जाते हैं। त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को 1250 रुपए प्रतिमाह देकर अन्याय कर रही है।जो कि महिलाओ के आत्मसम्मान के विरुद्ध है। सरकार में बैठे हुए लोग क्या इतनी राशि से अपना परिवार चला सकते हैं?मंत्री विधायक और सांसद अपना इस्तीफा दें, हम उन्हें 1250 प्रतिमाह देंगे। जिससे वे भी अपना घर चला कर दिखाएं।उनकी जगह महिलाएं अच्छी सरकार चलाने में सक्षम है।
अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने कहा कि देश की आदि आबादी महिलाओं की है उन्हें उनका पूरा अधिकार देना होगा। महिलाओं को संगठन स्तर पर उचित सम्मान प्रदान करना होगा।हम चाहते हैं कि संगठन में आधे पदों पर महिलाएं अपना प्रतिनिधित्व प्रदान करें।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर अधिवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर उत्पीड़न बड़ा है प्रदेश से 2 लाख से अधिक महिलाएं और बच्चियों गायब हैं,जो गंभीर चिंता का विषय है। मधुकरशाह वार्ड पार्षद रिचा सिंह गौड़ ने कहा कि महिलाओं को पार्टी में उचित भागीदारी मिलना चाहिए। सेवादल महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिया खान ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन से जोड़ना होगा,तभी देश प्रगति करेगा। महिला नेत्री डॉ.किरण लता सोनी ने कहा कि भाजपा महिला हितों से लगातार खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव भावना रोहन ने कहा कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सबसे हितेषी पार्टी रही है।सुधा रजक ने कहा कि हमें पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सहभागिता निभाई होगी,तभी संगठन और मजबूत होगा।महिला सेवादल अध्यक्ष मीना पवन पटेल, सुनीता जाटव एवं सेवा दल की वरिष्ठ सदस्य रेखा ठाकुर ने संगठन में प्रशिक्षण देने पर बल दिया। गीता कुशवाहा ने बूथ स्तर पर महिलाओं को अवसर दिए जाने की बात कही।
इस अवसर पर मीरा अहिरवार रेखा सोनी लक्ष्मी अहिरवार उर्मिला अहिरवार ने भी अपने विचार प्रकट किये।
इस महिला सम्मेलन में स्थाई मंत्री दीनदयाल तिवारी महेश अहिरवार एवं रवि दुबे का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Read More