मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया अपना संकल्प पूरा भाजपा ने किया बिना भेदभाव हर वर्ग का विकास:हीरा सिंह राजपूत

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया अपना संकल्प पूरा

मडिया डेम राहतगढ़ से पहुंचा बिलहरा नगर परिषद क्षेत्र में पानी

भाजपा ने किया बिना भेदभाव हर वर्ग का विकास:हीरा सिंह राजपूत

जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नगर परिषद बिलहरा के लिए मडिया डेम राहतगढ़ से गुरुवार को शुद्ध पेयजल की सप्लाई प्रारंभ हुई इस दौरान बिलहरा में बनी पानी की टंकी में यह पानी सप्लाई डेम से की गई। जिसको लेकर बिलहरा क्षेत्र वासियों में हर्ष और खुशी का माहौल है ।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने क्षेत्र वासियों को पानी पहुंचने की बधाई देते हुए कहा कि आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का संकल्प था कि वह सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तथा हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाएंगे उनका यह भागीरथी संकल्प अब साकार हो गया है आज बिलहरा में राहतगढ़ मडिया डेम से पानी पहुंचाने की शुरुआत हो गई है इससे अब बिलहरा क्षेत्र की वर्षों पुरानी पानी की समस्या खत्म होगी। श्री राजपूत ने कहा कि संपूर्ण सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया इसी तरह चलता रहेगा हमारा प्रयास है कि हम सुरखी विधानसभा क्षेत्र में शहरों जैसी हर एक व्यवस्था आप लोगों को उपलब्ध कराए।

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी सबसे बड़ी गारंटी
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कार्यक्रम के दौरान 100 हितग्राहियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास की अंतिम किस्त एक करोड़ रुपए डाली कार्यक्रम के पश्चात हीरा सिंह राजपूत ने काशीराम पटेल को गृह प्रवेश कराया उनका प्रधानमंत्री आवास बन चुका था इस अवसर पर भावुक हुए काशीराम पटेल के खुशी के आंसू झलक पड़े ।श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव हर वर्ग को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभ पहुंचाया है मोदी की गारंटी सबसे बड़ी गारंटी है हर क्षेत्र में विकास हो रहा है और हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार 400 पर करके हमें प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करना है और राष्ट्र का विकास करना है। कार्यक्रम में बिलहरा नगर परिषद की अध्यक्ष कमलेश रानी चढ़ार, मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल, अंतोदय समिति अध्यक्ष , भाजपा नेता मनीष गुरु ,अशोक मिश्रा, डॉक्टर संत चौबे, बृजेश तिवारी, राघव कुसुमगढ़, सुरेंद्र महुआ खेड़ा ,नरेंद्र सिंह ,विजय सिंह सुल्ले जैन ,चुरामन अहिरवार, जोरावल ,बाबूलाल ,चुरामन काशीराम, सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More