
भाजपा ने छिंदवाड़ा से विवेक बंटू साहू को बनाया प्रत्याशी,सागर में साहू समाज में हर्ष जमकर फोडे फटाके।
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में छिंदवाड़ा से विवेक बंटू साहू को प्रत्याशी बनाया है। विवेक बंटी साहू का मुकाबला कांग्रेस के नकुलनाथ से होगा। भाजपा द्वारा साहू समाज के व्यक्ति को टिकट देने पर सागर में साहू समाज में जमकर हर्ष उत्साह का माहौल है, जिसको लेकर साहू समाज ने सुभाष नगर में जमकर फटाखे आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। साथ ही समाज के जगन्नाथ गुरैया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से हमारे समाज के व्यक्ति विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया है जिसके लिए उन्होंने पार्टी का आभार जताया साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से समाज के लोग छिंदवाड़ा जाकर विवेक बंटी साहू के समर्थन में प्रचार करेंगे।उन्होंने समाज के लोगों से भी अपील की कि वह विवेक बंटी साहू की पक्ष में जनसंपर्क करें ताकि समाज को लोकसभा में प्रतिनिधित्व मिल सके।
इसी बैठक के दौरान युवा मंडल सागर के द्वारा एक कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें द्वितीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु कार्यक्रम की
रूपरेखा के लिए समय और जिम्मेदारी तय की गई
इस बैठक में सभी लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए एवं पिछले कार्यक्रम को याद करते हुए इस वर्ष भी एक नया इतिहास बनाने के लिए सभी जन ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने के लिए विभिन्न सुझाव दिए और पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष साहू समाज जिला युवा मंडल द्वारा द्वितीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा इसके संबंध में साहू समाज जिला युवा मंडल द्वारा
वह आने वाली 17 मार्च दिन रविवार को शाम 7:30 बजे साहू समाज सामुदायिक भवन इंदिरा नेत्र चिकित्सालय की बाजू में में होने वाली एक विशाल बैठक करने जा रहा है सभी साहू समाज के स्वजातीये वधू से शामिल होने की अपील की एवं बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव और विचार रखें
आज हुई कोर कमेटी की बैठक में सैकड़ों की संख्या में कमेटी के लोग शामिल रहे और सभी ने अपने अपने क्षेत्र में संपर्क करने के लिए तैयारी कर ली यह जानकारी साहू समाज जिला प्रवक्ता शिवम साहू ने प्रेस को दी











