थाना आगासौद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों को 63 लीटर शराब एवं मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल 

प्रेस नोट
थाना आगासौद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों को 63 लीटर शराब एवं मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल  अभिषेक तिवारी पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समाज में नशे के विरूद्ध जागरुकता लाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान 02 व्यक्तियों के द्वारा मोटर साइकिल पर भारी तादात में अवैध शराब विक्रय हेतु परिवहन करते हुए ग्राम देहरी तरफ रोड पर लायी जा रही शराब की सूचना मिलने पर श्रीमान डा. संजीव उईके अति.पुलिस अधीक्षक बीना जिला सागर, श्री प्रशांत सिंह सुमन एसडीओपी बीना के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मैना पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर तथा 02 रहागीर गवाहन को साथ लेकर मुखविर के बताये स्थान ग्राम देहरी रोड के पास सुबह करीब 11.00 बजे एक मोटरसाइकिल दिखाई दी जिसे रोककर देखा गया तो उस पर दो व्यक्ति बैठ थे । मोटर साइकिल पर बीच एक हरे रंग की प्लास्टिक की बोरी रखे थे जिन्हे पूछताछ के दौरान मोटर साइकिल छोडकर गिरते पडते भागने लगे जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा उनका नाम पता पूछा जिन्होने अपना नाम 1. नीलेश उर्फ डुढुरू पिता सूरज रैकवार उम्र 20 साल निवासी प्रताप वार्ड बीना 2. गोल्डी उर्फ जाकिर शाह पिता सलीम शाह उम्र 32 साल निवासी प्रताप वार्ड बीना का होना बताया जिनसे शराब रखने व परिवहन के संबंध में वैध लायसेंस चाहा गया जिन्होने कोई वैध लायसेंस न होना बताया । उक्त आरोपियों से एक हरे रंग की प्लास्टिक की बोरी में 07 खाकी रंग के कार्टून जिनमें प्रत्येक में 50-50 पाव कुल 350 पाव देशी लाल मसाला शराब कुल मात्रा - 63 लीटर कीमती करीब 32000 रू एवं अवैध शराब परिवहन में उपयोग की गई एक काले रंग की लाल पट्टी वाली हीरो एच.एफ. 100 कंपनी की बिना नंबर की साइकिल कीमती करीबन 70000 रू तथा कुल मशरूका – 102000 रूपये (एक लाख आठ हजार रूपये) मिलने पर आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से समक्ष गवाहन विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जे.आर. पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया । आरोपियों की गिरफ्तारी मे एवं सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक श्रीमती मैना पटेल थाना प्रभारी आगासौद, सउनि किशोरी सिंह आर. राहुल सिकरवार, आर. रणवीर गुर्जर, आर.युधिष्ठिर रजक, आर. संदीप सिंह, आर. अभिषेक कुशवाहा, रोहित विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Leave a Comment

Read More