
सूर्यग्रहण को लेकर यूं तो दुनिया भर में क्रेज है लेकिन अमेरिका में इसको लेकर एक अलग ही माहौल बना हुआ है। इतना ही नहीं इसको लेकर वहाँ खास इंतज़ाम भी किये जा रहे हैं। दरअसल अमेरिका में 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण बेहद दुर्लभ माना जा रहा है जिसको देखने के लिए दुनिया भर से लोग अमेरिका पहुंच रहे हैं जहां पूर्ण सूर्यग्रहण दिखने वाला है। वहां के सारे होटल अभी से बुक हो चुके हैं। साथ ही ट्रांसपोर्ट कंपनियां ग्रहण वाले स्पॉट के लिए भी कई पैकेज लाई हैं। इसके अलावा 30 हजार फीट की ऊंचाई से भी ग्रहण देखने का इंतजाम किया गया है। इस ग्रहण से अमेरिका में जबरदस्त कारोबार होगा। एक अनुमान के मुताबिक इस दौरान 12 हजार करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद की जा रही है।
Post Views: 525











