
माता की ध्वज पताका थामकर श्रद्धालुओं के साथ चले विधायक जैन, लिया आशीर्वाद
विधायक शैलेंद्र जैन ने सभी को चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
सागर.
चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में शहर भर में माता रानी की ध्वजा यात्रा धूमधाम से निकली गई। इसी क्रम में धर्मश्री स्थित शिव मंदिर से खैरा माता मंदिर तक विशाल ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक शैलेंद्र जैन और जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया भी शामिल हुए। उन्होंने यात्रा का स्वागत किया और ध्वज पताका को प्रणाम करके शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में भी चले।
मंगलवार को श्री वीर अर्जुन युवा संगठन द्वारा माता रानी की ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जहां एक ओर युवा ध्वज पताका को लेकर आगे–आगे चल रहे थे। वहीं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी देवी गीतों को गाते हुए माता का आराधना में लगीं थीं। माता के भजनों से पूरा क्षेत्र गुजायमान हो गया। यात्रा के दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने सभी को चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महा माई की कृपा सभी पर बनी रहे और यह हिंदू नव वर्ष आप सभी के लिए मंगलमय हो। यह हिंदू नव वर्ष सागर समेत पूरे प्रदेश और देश भर में खुशहाली लेकर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।











