
देवश्री जाहरवीर गोगाजी महाराज की जयंती पर निकाले गए निशानो के चल समारोह का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत
आज देवश्री जाहरवीर गोगाजी महाराज की जयंती मनाई गई।
जैसा कि विदित हैआज का यह दिन वाल्मीकि समाज अपने आराध्य देव वीर गोगादेव जी महाराज के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। शहर में परंपरागत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह और उमंग के साथ गोगाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई ।इस अवसर पर निकाले गए निशानो के चल समारोह का कांग्रेस परिवार ने राजीव गांधी भवन के सामने तीन बत्ती पर भव्य स्वागत किया,तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
स्वागतकर्ताओ में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुनील जैन,जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, पूर्व प्रदेश महासचिव सुरेंद्र चौबे,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव,पार्षद चमन अंसारी,दीन दयाल तिवारी,नितिन पचौरी,आनंद हेला,शैलेश अकेला,नरेश सनकत,श्रीमती सोनू रावत जयस महेश विश्वकर्मा, थानसिंह रावत ,लल्ला यादव,अंकुर यादव,निक्की यादव,अन्नू घोषी,सीनू बाल्मीकि,नंदू सनकत,शिवराज वाल्मीकि आदि जन उपस्थित रहे।











