जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिपलोदा में रतलाम जिले के समस्त प्राथमिक शालाओं मैं कक्षा 3 से 4 पढ़ाने वाले शिक्षकों

पिपलोदा।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिपलोदा में रतलाम जिले के समस्त प्राथमिक शालाओं मैं कक्षा 3 से 4 पढ़ाने वाले शिक्षकों का सामान्य शिक्षण शास्त्र एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP)पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रथम चरण विकासखंड स्तर पर 27 अगस्त 2024 से 31अगस्त 2024 तक आयोजित होंगे ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ होने के पूर्व राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, खंड अकादमीक समन्वयक एवं डाइट के अकादमिक स्टाफ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण प्रभारी एवं वरिष्ठ व्याख्याता भंवरलाल सोनी ने बताया कि रतलाम जिले में कुल चार चरणों में रतलाम जिले के प्राथमिक शालाओं में अध्यापन कराने वाले कक्षा 3 व 4 पढ़ाने वाले शिक्षक तथा 122 जनशिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए डाइट की प्राचार्य अनिता सागर ने कहां कि
नई शिक्षा नीति 2020 में पुरानी शिक्षा नीति की कमियों को हटाकर नए पाठ्यक्रम को लाया गया है। कार्यशाला को व्याख्याता राजेंद्रराव भोगलेकर, अलका आचार्य, संगीता भट्ट, स्त्रोत समन्वयक, नरेंद्र कुमार पासी, प्रहलाद सरोनिया, प्रदीपसिंह बेस, जयेंद्रसिंह हाडा, उपेंद्र सिंह राठौर,रामदयाल आंजना, दिनेश परिहार, शकील खान ने भी संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन जनशिक्षक अंबाराम बोस द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Read More