सिविल लाईन, हरिसिंह गौर, इंद्रानगर एवं मधुकर शाह वार्डों में शिविर लगाकर पेंशनधारी एवं ई-श्रमिक कार्डधारीयों की निःशुल्क ई-केवायसी कराई गई

सिविल लाईन, हरिसिंह गौर, इंद्रानगर एवं मधुकर शाह वार्डों में शिविर लगाकर पेंशनधारी एवं ई-श्रमिक कार्डधारीयों की निःशुल्क ई-केवायसी कराई गई

रविवार को नगर निगम अतर्गत शिवाजी, गोपालगंज, वृंदावन और कृष्णगंज वार्डों में होंगे शिविर आयोजित

सागर दिनांक 24 अगस्त 2024

सागर नगर पालिक निगम अंतर्गत समस्त पेंशनधारी एवं ई-श्रमिक कार्डधारी हितग्राहियों की ई-केवायसी हेतु निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार शनिवार को हरीसिंह गौर वार्ड स्थित नेपाल पैलेश आंगनवाड़ी केंद्र में, सिविल लाइन वार्ड स्थित लाल स्कूल परिसर में, इंद्रानगर वार्ड के अग्रवाल होटल के पास मिनी आंगनवाड़ी केंद्र में और मधुकर शाह वार्ड के सामुदायिक भवन बरिया तिगड्डा, तिली रोड में केम्प लगाकर शिविर का आयोजन किया गया। कंप्यूटर ऑपरेटर एवं संसाधनों सहित उपस्थित नगर पालिक निगम के अधिकारीयों ने शिविर में पहुँचे हितग्राहियों पेंशनधारी बुजुर्ग एवं अन्य सहित ई-श्रमिक कार्ड धारियों की ई-केवायसी निःशुल्क ई-केवायसी कराई। ऐसे समस्त लाभार्थी एवं पेंशनधारी अपने-अपने वार्डों में आयोजित शिविर स्थल पर निर्धारित दिनांक और समय पर पहुंच कर अपनी ई-केवायसी कराकर शासन की योजना का लाभ ले सकते हैं।
इन कैम्पों में सभी पेंशन धारी हितग्राहियों की निःशुल्क समग्र E-KYC की जा रही है। अतः अधिक से अधिक संख्या में हितग्राही शिविर में आकर लाभ उठायें। नागरिक सुगमता से पहुंचकर अपनी ई-केवायसी करा सकें उनकी सुविधा के लिए उक्त शिविरों हेतु बारिश का ध्यान रखते हुये सुविधायुक्त स्थल का चयन किया जा रहा है। कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं अधिकारीगण समस्त आवश्यक संसाधनों सहित शिविर स्थलों पर उपस्थित रहकर हितग्राहियो की ई-केवायसी करा रहे हैं।

25 अगस्त दिन रविवार को शिवाजी वार्ड, गोपालगंज वार्ड, वृंदावन वार्ड, कृष्णगंज वार्ड में अलग-अलग शिविरों का किया जायेगा आयोजन।

आगामी शिविर इस प्रकार विभिन्न वार्डों में होंगे आयोजित

26 अगस्त को शनीचरी वार्ड, लाजपतपुरा वार्ड, परकोटा वार्ड, शुक्रवारी वार्ड हेतु शिविर।
27 अगस्त को दयानन्द वार्ड, तिलकगंज वार्ड, भगवानगंज वार्ड, विठ्ठलनगर वार्ड हेतु शिविर।
28 अगस्त को गुरु गोविन्द नगर वार्ड, तुलसीनगर वार्ड, सुभाषनगर वार्ड, शास्त्री वार्ड हेतु शिविर।
29 अगस्त को संत कवर राम वार्ड, भगतसिंह वार्ड, रविदास वार्ड, बल्ल्भनगर वार्ड हेतु शिविर।
30 अगस्त को मोतीनगर वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, कटरा वार्ड, जवाहरगंज वार्ड हेतु शिविर।
31 अगस्त को रामपुरा वार्ड, इतवारी वार्ड, गाँधीचौक वार्ड, रविशंकर वार्ड हेतु शिविर।
1 सितंबर को नरयावली नाका वार्ड, मोहननगर वार्ड, राजीवनगर वार्ड, विवेकानंद वार्ड हेतु शिविर।
2 सितंबर को संत कबीर वार्ड, केशवगंज वार्ड, चकराघाट वार्ड, सूबेदार वार्ड हेतु शिविर।
3 सितंबर को बरियाघाट वार्ड, पूर्वयाऊ वार्ड, लक्ष्मीपुरा वार्ड, काकागंज वार्ड हेतु शिविर।
4 सितंबर को तिली वार्ड, बाघराज वार्ड, पंतनगर वार्ड एवं अम्बेडकर वार्ड हेतु शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Comment

Read More