
कन्या ने उपवास कर मनाया उपछठ पर्व। तो नगर के अनेकों भगवान श्री कृष्ण के मंदिर आकर्षित विघुत सज्जा से सजाया गया
सैलाना नगर में भादवा माह की छठ को उपछठ के रूप मे मनाई। नगर कि कुंवारी कन्याओ ने दिन भर उपवास रखा। शाम को खड़े रहकर नगर के समस्त मंदिरो मे जाकर पुजा अर्चना कर भगवान के दर्शन किए। देर रात उपवास खोला। कई जगह कन्या भोजन भी रखा था। एसी मान्यता है कि यह पर्व मनाने से कन्या को मन चाहा वर मिलता है। इसी तरह नगर में रियासत कालीन इस मंदिर में हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिनों तक आकर्षक विद्युत सज्जा की जाती है। इस बार की विद्युत सज्जा नगर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पुजारी रोशन ब्यास ने बताया कि चार पीढ़ियों से हम इस मंदिर को सेवा कर रहे है। इस मंदिर का वास्तु इस प्रकार का है की सड़क पर पैदल चल कर जाने वाला व्यक्ति भी जब इस मंदिर के सामने से गुजरेगा तो उसे द्वारकाधीश भगवान के दर्शन होंगे और हाथी पर बैठ कर भी कोई निकलेगा तो वह दर्शन कर सकता है। स्थानीय रहवासी इंद्रेश चंडालिया ने बताया कि भगवान श्री कृष्णा का मंदिर बहुत अद्भुत मंदिर है इस मंदिर पर जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना मांगने आते हैं श्री कृष्णा उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करता है।











