सैलाना गोशाला में छप्पन भोग का आयोजन हुआ सम्पन्न

रिपोर्टर कृष्णकांत मालवीय लोकेशन सैलाना जिला रतलाम

सैलाना गोशाला में छप्पन भोग का आयोजन हुआ सम्पन्न

रतलाम जिले के सैलाना नगर के गोशाला में छप्पन भोग का अनोखा आयोजन सम्पन्न हुआ है। गोशाला की 500 से अधिक गायों को विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, नमकीन, फल, सब्जियां,सूखे मेवे ,पशु आहार ,गुड तिल सहित करीब 70 तरह के व्यंजनों का भोग नगर के व्यवसाई निलेश गोलेच्छ ने अपने पिता स्व.कांतिलाल गोलेच्छा की पुण्यतिथि पर लगाया। इस अवसर पर समाज जन गोसेवक उपस्थित थे। आयोजन की शुरुवात गो पूजन कर की। जिन्होंने गौशाला परिसर में 56 भोग व्यंजन बनाए। गोशाला में पकवानों की स्टॉल लगाई गई। ये स्टॉल देखने में किसी शादी ब्याह के खाने के लिए सजाई गई। स्टॉल से कम नहीं लग रही थी। इस आयोजन के दौरान गोशाला में एक नवीन टीन शेड बनाने के लिए दान दाताओं ने राशि की घोषणाएं भी की। भक्ति मंडल ने इस अवसर पर दान दाताओं का आभार व्यक्त किया

Leave a Comment

Read More