PG NEET में चमकी सानिया 98.35 % अंक पा कर पायी पहली रैंक पन्ना के बेटी ने किया जिले का नाम रोशन

1. पन्ना के बेटी ने किया जिले का नाम रोशन…

2. PG NEET में चमकी सानिया 98.35 % अंक पाकर पायी पहली रैंक…

3. डॉ सानिया ने कहा घर से मिली प्रेरणा दादा रहे शिक्षक बेटी होने पर पढ़ाया किया सपोर्ट…

एंकर :- पन्ना की सानिया क़ुरैशी ने PG नीट में फ़र्स्ट रैंक पाकर जिले का नाम रोशन कर दिया, और यह एक उदाहरण है, उन लोगों के लिए जो बेटियों को बेटों से कम समझते है। बतादें कि सानिया ने अपनी लगन से माता पिता के सहयोग से अपना मुकाम हासिल किया है। यह पल माता पिता परिजनों के लिए किसी स्वर्णिम पल से कम नही है, जब उनकी बच्ची के कारण उनका नाम जाना जाएगा। वही सानिया के फर्स्ट रेंक आने के बाद उनके दादा रिटायर्ड शिक्षक एम.एच. क़ुरैशी की खुशी से आंखे नम हो गयी…

बीओ :-1 बतादें कि बिटिया की फर्स्ट रेंक आने के बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नही रहा, नाना, दादा, पिता, माता बहुत खुश हुए, साथ ही करीबियों, रिश्तेदारों, मोहल्लेवासी भी बधाई देने पहुंचे, और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी, बतादें कि सानिया के पिता मोहम्मद अजीज (टिंकू) कहते है कि बेटी ने सिर फक्र से ऊंचा कर दिया, पहले पन्ना में रहकर पढ़ाई की कोटा में कोचिंग करके नीट की परीक्षा भी एक बार में निकाली, दतिया मेडिकल कॉलेज में MBBS किया और PG NEET निकालने के बाद एमडी बनेगी, और डॉक्टर विशेषज्ञ बनकर जनता की सेवा करेगी। परिवार का सपना था, बेटी डॉक्टर बने और बेटी अब डॉक्टर बन जिले सहित परिवार का नाम रोशन करेगी…

अरमान खान ब्यूरो रिपोर्ट पन्ना…

Leave a Comment

Read More