10 माह की मासुम बच्ची का अपहरण कर हत्याकर उसे कुए मे फेंकने वाला आरोपी को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम mp
रिपोर्टर राहुल बैरागी
Mo. 7354434732

10 माह की मासुम बच्ची का अपहरण कर हत्याकर उसे कुए मे फेंकने वाला आरोपी को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार,

कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के लसुडिया नाथी गांव से 10 माह की मासुम बच्ची को घर के अन्दर से अपहरण कर ले जाने के सम्बध मे रिपोर्ट कि थी जिसमे पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरु की,

रतलाम पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार जो घर के पड़ोसी ने ही बच्ची को मौत के घाट उतारकर फेक दिया था कुए में, आरोपी रखता था बच्ची के माँ के बुरी नियत,

घटना को गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा डाक्टर शक्तिसिह चौहान के मार्गदर्शन मे 10 माह की मासुम बच्ची की खोजबीन हेतु पृथक पृथक टीमे गठीत की गई । घटना स्थल पर डाग स्काट को बुलाकर सर्चिग की गई । सायबर सेल रतलाम की टीम के द्वारा तकनिकी साक्ष्यो का अवलोकन किया गया । रेडियो शाखा रतलाम व डिविजन के बल की टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास के लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये । नगर पुलिस अधीक्षक जावरा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कालुखेडा द्वारा अपनी अपनी टीमो के माध्यम से घटना के सम्बध मे विस्तृत जानकारी खंगाली गई ।
जो सभी टीमो के अथक प्रयासो से आरोपी दशरथ पिता रामलाल कटारिया जाति भील निवासी लसुडिया नाथी को राजस्थान के हथुनिया थाना क्षैत्र से पकडा गया । बाद आरोपी से गहन पुछताछ करते उसके द्वारा अपहरण कर निर्ममता से बच्ची की हत्या करना व हत्या के बाद शव को गाँव के पास कुए मे फेंकना बताया । जो आरोपी दशरथ की निशादेही से कुए के अन्दर तैरती हुई एक छोटी बच्ची का शव मिला । जिसकी पहचान कर परिजनो के द्वारा अपनी अपहर्त बच्ची होना बताया । आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से शव को वैधानिक कार्यवाही कर पीएम हेतु मेडीकल कालेज रतलाम भेजा गया एवं डाक्टर के पैनल से शव का पीएम करवाया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी दशरथ पिता रामलाल कटारिया जाति भील निवासी लसुडिया नाथी को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया जावेगा ।

बाइट – राहुल कुमार लोढा पुलिस अधीक्षक रतलाम

Leave a Comment

Read More