भगवान श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

SHARE:

भगवान श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
भगवान महावीर स्वामी ने हमें अहिंसा का मार्ग दिखलाया:-
गोविंद सिंह राजपूत

सागर। जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2624वे जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर चल यात्रा एवं महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी क्षेत्रवासियों को भगवान श्री महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याण महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री महावीर स्वामी जी ने मानव समाज के लिए वह मार्ग दिखलाया जिसमें सभी जीव-जंतुओं से प्रेम किया जाता है अहिंसा परमो धर्म का मूलमंत्र हमें दिया। श्री महावीर स्वामी जी के मार्ग पर चलकर हम सभी को उनके बताये नियमों पर चलकर उनका पालन करना है। चल यात्रा विद्या भवन खुरई रोड से ओवर ब्रिज होते हुए विजय टाकीज चौराहा तीनबत्ती होती हुई श्री गौराबाई मंदिर कटरा बाजार में संपन्न हुई। जहां भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर सहित जिले भर से लोग शामिल हुए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें